फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के आर्डनेंस कर्मी की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक डालचंद्र (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। कासगंज के पटियाली मंदिर में पूजा कर साथी के साथ बाइक से लौटते समय घायल आर्डनेंस कर्मी की छिबरामऊ में मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक खाई में गिरने की वजह से दोनों लोग घायल हो गए थे। इलाज के बाद यह निजी कार से कानपुर लौट रहे थे। रास्ते में हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
गोल्फ कॉलोनी कानपुर नगर निवासी डालचंद्र (46) पुत्र परमानंद गुरुवार को अपने साथी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना के साथ कासगंज जनपद के पटियाली में स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे।
लौटते समय बाइक खाई में गिर गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को हालत में सुधार लगा।
इससे किराये पर कार लेकर कानपुर जाने लगे। छिबरामऊ से लगभग दो किलोमीटर आगे पहुंचने पर डालचंद्र की हालत बिगड़ गई। इस पर सौ शय्या अस्पताल लाया गया।
यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। डालचंद्र कानपुर की आर्डनेंस फैक्टरी में टेलर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सांड़ से टकराई बाइक, तीन लोग घायल
छिबरामऊ। सांड़ से बाइक टकराने से तीन लोग घायल हो गए। नगर के धमे का ताल निवासी राकेश (35) पुत्र मंगूलाल मोहल्ले के नवी आलम पुत्र बाबू खां, अकील पुत्र अल्फिकर अली के साथ बाइक से बेवर दवा लेने गए थे।
लौटते समय जीटी रोड पर प्रेमपुर गांव के पास बाइक सामने आए सांड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां से राकेश को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक चला रहे राकेश ने हेलमेट नहीं पहना था। इससे सिर में चोटें आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें