फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में गोली चली, ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के कानूनगोयान मोहल्ले में गुरुवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मां ने बहू पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली करीब से लगने और आरपार होने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब खुदकुशी और हत्या के बिंदु पर छानबीन कर रही है।
कानूनगोयान मोहल्ला निवासी संजीव सक्सेना के मकान में रामदीन (38) दो साल से किराये पर रह रहे थे। गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे रामदीन के कमरे से गोली चलने की आवाज आई।
इस पर पड़ोसी और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। रामदीन के ठोड़ी के नीचे से गोली लगी थी। यह सिर की तरफ निकल गई। घटना की जानकारी पत्नी पूजा ने सास जगदेवी को दी।
विज्ञापन

जगदेवी फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाने के भौंरा गांव में रहती हैं। वह बेेटी रामबेटी के साथ पहुंचीं। सूचना पर सीओ शिव कुमार थापा और निरीक्षक हरीशंकर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को घटनास्थल से तमंचा मिला है। जगदेवी ने आरोप लगाया कि बहू पूजा ने बेटे की हत्या कराई है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए।
पुलिस के अनुसार रामदीन की शादी लगभग 11 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। तीन बेटे हैं। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस
ई-रिक्शा चालक की मौत को पुलिस फिलहाल आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मां के आरोप को देखते हुए हत्या के बिंदु पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस को लोगों ने बताया कि घर में पिछले दो दिन से झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन

पत्नी बोली, कर्ज में डूबे पति ने की आत्महत्या
रामदीन की पत्नी पूजा ने बताया कि पति पर काफी कर्ज था। इससे वह परेशान रहते थे। इसी के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें