फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 15 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Wed, 09 Jun 2021 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

चालक समेत छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और मदन शाह को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम में खड़ा कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल को ले जाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा और भीकमपुर सहनी गांव के बीच मंगलवार की रात दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस चालक को झपकी आने पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।  हादसे में बस में सवार 22 यात्रियों में सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


15 यात्री मामूली चुटहिल हुए हैं। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा गया। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के गांव वासलिया निवासी रजनेश(23) मां वैष्णो ट्रैवल्स की बस चलाते हैं। मंगलवार को वह दिल्ली से यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर( बिहार) जा रहे थे।

रात लगभग दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा और भीकमपुर सहनी गांव के बीच चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के समय बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसे में बिहार के जिला सीतामढ़ी थाना वलसान निवासी सहायक चालक मदन शाह(50), बिहार निवासी रामबाबू (40), रसेर, बिहार निवासी देवीलाल (35), सहेबगंज निवासी उमेश राम (45), रोहित (16), अरतुआ निवासी राजा बाबू (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। 15 लोग मामूली चुटहिल हुए हैं।

सूचना मिलने पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह टीम के साथ पहुंच गए। चालक समेत छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल और मदन शाह को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें