सौरिख। स्टेयरिंग फेल होने से एक ट्रैक्टर मंगलवार को गहरे खड्ड में पलट गया। इससे उस पर सवार पिता व बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर में दबे लोगों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
क्षेत्र के कठिघरा निवासी राजीव कुमार अपने ट्रैक्टर की खराब स्टेयरिंग को ठीक कराने के लिए सौरिख जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ बेटा आकाश, आयुष, पीयूष और बेटी अनुष्का भी सवार थे। ट्रैक्टर जैसे ही मझगवां के पास पहुंचा तभी स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर गहरे खड्ड में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार बच्चे दब गए। ट्रैक्टर पलटते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और नीचे दबे बच्चों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।