फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा/ठठिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से किशोर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना ठठिया के रामनगर गांव निवासी राधेश्याम का 13 वर्षीय पुत्र फूलसिंह गांव के पास बने एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। रविवार की सुबह वह अपना खेत जुतवाने के लिए अपने ही परिवार का ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कराने के लिए ले गया। ट्रैक्टर गांव का ही राजेश चला रहा था। खेत जुताई के बाद वह घर लौट रहा था। खेत से गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर गड्ढा में पहिया फंसने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही चालक दूर जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार किशोर उसके नीचे दब गया। चालक के शोर मचाने पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने दबे हुए किशोर को बाहर निकाला। हालत गंभीर देख परिजन उसे मेडिकल कालेज ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें