इंदरगढ़/ उमर्दा । थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में आंधी बारिश में छत पर पड़े कपड़े उतार रही किसान की पत्नी नीचे आ गिरी। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौके उसकी मौत हो गई।
रावतपुर गांव निवासी उमा शंकर खेती करते हैं। उनकी पत्नी उर्मिला देवी (52) पति के साथ खेती में हाथ बंटाती थीं। सोमवार 11 बजे के करीब उर्मिला देवी छत पर पड़े कपड़े उठा रही थीं। उसी समय आंधी आ गई। आंधी में महिला छत से नीचे आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पति की सूचना पर थाना प्रभारी कमल भाटी और तहसीलदार अनिल सरोज मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। महिला के एक पुत्र अरुण कुमार और पुत्री मनीषा है। (संवाद)