फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
अभिषेक (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। किसी काम से छिबरामऊ आ रहे युवकों की बाइक में पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम वैरागपुर निवासी देव सिंह (30) व अभिषेक (27) बाइक से किसी कार्य से छिबरामऊ आ रहे थे। बाइक चला रहे अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही बाइक प्रेमपुर के करमुल्लापुर गांव के सामने पहुंचे, तभी जीटी रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वैन को लेकर भाग निकला। घायल देव सिंह व अभिषेक को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अभिषेक को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। सैफई जाते समय अभिषेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अभिषेक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अभिषेक बीफार्मा की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह खेतीबाड़ी करता था। उसकी शादी छह साल पहले सरिता के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें