फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। किराने की दुकान में संदिग्ध हालात में लगी आग से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुरैला गांव निवासी सतेंद्र यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ कस्बे के इंदरगढ़ तिराहे पर किराये के मकान में रहता है। सतेंद्र ने घासीपुर्वा गांव निवासी कृष्ण कुमार की दुकान किराये पर लेकर परचून का काम शुरू किया था। शनिवार ही सुबह वह अपने मूल गांव चला गया था। इस वजह दुकान बंद रही। गांव से वापस आया तो दुकान के पास कुछ देर बैठने के बाद वह वापस घर चला गया। देर शाम करीब 8:45 बजे पर दुकान में संदिग्ध तरीके से आग लग गई। आग की लपटें दुकान से बाहर निकलीं तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई।
दुकान पर आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि करीब छह लाख का सामान जलकर राख हो गया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें