तेराजाकेट। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से युवक ने ब्रेक लगा दिया, लेकिन तभी पीछे से आ रही बस का अगला पहिया युवक के पैर पर चढ़ गया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया।
तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी अन्नी कढ़ाई का काम कराता है। रविवार की शाम तीन बजे के लगभग अन्नी कढ़ाई के काम का पार्सल लगाने गुरसहायगंज जा रहे थे। तालग्राम रोड पर चौराहे से कुछ पहले अचानक कुत्ता आ गया। बाइक सवार ने बाइक रोकी लेकिन तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गई। बाइक के ऊपर बस का अगला पहिया चढ़ गया, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों ने बाइक सवार को उठाया और 108 एंबुलेंस से गुरसहायगंज सीएचसी भेज दिया। हांलाकि हादसे के बाद बस चालक चला गया।