तिर्वा। सड़क हादसे में घायल तारकोल टैंकर चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सुल्तानपुर के पिपरी पट्टी गांव निवासी रामसागर (52) पुत्र रामलौट तारकोल का टैंकर चलाता था। बीती 25 नवंबर की रात टैंकर से मथुरा जाते समय कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर फगुआ गांव के पास ट्रक से हुई टक्कर में वह घायल हो गया था। कानपुर के हैलट अस्पताल में रामसागर का इलाज चल रहा था। शनिवार रात रामसागर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।