फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। सरदापुर गांव में शुक्रवार को सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंद युवक को छुड़ाकर थाने पहुंचाया।
सौरिख थाना क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी हाशिम अली (60) शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने गांव स्थित मस्जिद जा रहे थे। सड़क पार करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हाशिम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में वहां से रेफर कराकर इलाज के लिए आगरा ले गए। आगरा में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें