फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने रिटायर्ड प्रवक्ता को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद चौराहे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल से जा रहे रिटायर्ड प्रवक्ता सत्य प्रकाश शर्मा (74) को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को वह गीतापुरम कालोनी से साइकिल से आटे की बोरी लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास कालोनी निवासी सत्यप्रकाश शर्मा पुत्र लखमी चंद्र साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए रविवार को गीतापुरम कालोनी गए थे। साइकिल पर आटा की बोरी रखकर वह घर जा रहे थे। जब वह फर्रुखाबाद चौराहे पर जीटी रोड क्रास कर रहे थे, तभी कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे कंटेनर ने उनको कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने कंटेनर चालक को दबोच लिया। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को कोतवाली व कंटेनर को मंडी चौकी पर खड़ा करा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाकर शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक सत्यप्रकाश शर्मा मदन मोहन इंटर कालेज गुरसहायगंज में प्रवक्ता पद से साल 2013 में रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी श्री देवी व बेटे राजीव व संजीव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें