तालग्राम। दिल्ली से गोरखपुर जा रहा ट्रक तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल चालक और हेल्पर को निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया है।
एटा के मोहल्ला श्यामजी नगर निवासी शैलेंद्र कुमार(35) दिल्ली से ट्रक में परचून और सूखा मेवा लादकर गोरखपुर जा रहे थे। उसके साथ हेल्पर मुकेश (26) भी थे। थाना तालग्राम के त्यौर कालोनी के समीप सिलुआपुर मोड़ ऊंची पुलिया पर शुक्रवार देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में दोनों चुटहिल हो गए। उन्हें प्राइवेट डॉक्टर से भर्ती कराया गया। ट्रक में लाखों रुपये के छुहारा, किशमिश, चिरौंजी, काजू लादा था। लूट की आशंका के चलते पूरी रात ट्रक रखवाली में पुलिस लगी रही। शनिवार सुबह ट्रक उठाकर क्रेन से दिल्ली भेजा गया। वहीं मेवा दूसरे ट्रक से गोरखपुर भेजा गया।