फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। चचेरे भाई के साथ रिश्तेदारी से लौटते समय युवक की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर बैठे चार लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला का सीएचसी में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना बेवर के नवीगंज निवासी आनंद शाक्य (25) चचेरे भाई अंशुल (16) पुत्र राजेश शाक्य के साथ तालग्राम निवासी अपनी मौसी के घर से बाइक से लौट रहे थे। थाना इलाके के खानपुर गांव के पास हनुमान मंदिर के सामने से दौलताबाद निवासी अवनीश कुमार (37) पत्नी चित्रा (32) के साथ बाइक से खड़िनी स्थित ब्लॉक जा रहे थे।
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में इन पर सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। आनंद की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल अंशुल और अवनीश को एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चित्रा का सीएचसी में उपचार हो रहा है। आनंद हेलमेट पहने थे। टक्कर में हेलमेट टूट गया। दूसरी बाइक पर सवार अवनीश भी हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन

आनंद की शादी करीब नौ माह पहले छिबरामऊ थाना इलाके के ग्राम बड़ेपुर निवासी अर्चना के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि आनंद की पत्नी पांच महीने की गर्भवती हैं। आनंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। इस समय अर्चना मायके में हैं। मृतक के परिवार में छोटा भाई शिवम है। मां सुखरानी का बीस साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। पिता सुनील कुमार व दादी ज्ञानवती ने दोनों बेटों की परवरिश की है। इस हादसे से पिता सुनील कुमार और आनंद की पत्नी सदमे में हैं।
सड़क दुर्घटना में बेटे आनंद की मौत केबाद पिता सुनील कुमार ने थाने में नामजद तहरीर दी है। इसमें बताया कि बाइक चालक के लापरवाही से वाहन चलाने और बेटे की बाइक में टक्कर मार देने से मौत हो गई। उन्हाेंने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें