फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सड़क किनारे खड्ड में पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। छिबरामऊ से कानपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिरकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। तीन घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज निवासी कार चालक रामकुमार (35) रविवार को छिबरामऊ से कानपुर जा रहे थे। साथ में मोहल्ले के विजय कुमार(32), कोतवाली बिल्हौर मकनपुर गुलाब पुरवा निवासी रामप्यारी (62) पत्नी रामप्रकाश, कोतवाली छिबरामऊ नई बस्ती निवासी खुशबू (12) पुत्री भूरेलाल भी थे। छिबरामऊ तालग्राम मार्ग पर अतरौली ऊंची पुलिया के पास पहुंचते ही एक बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिरकर पलट गई।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्णलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। वहां से से महिला रामप्यारी, खुशबू व विजय कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें