फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जसपुरापुर सरैया निवासी हरीसागर (55) गुरुवार की शाम रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के अंदौआ गांव के पास सामने से आ रही कार से बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गए। चालक कार समेत भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें