तिर्वा। अनियंत्रित पिकअप की बाइक में टक्कर से जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल भेजा है। पिकअप को पकड़ लिया गया। बाइक सवारों के पास से पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
कोतवाली के झबरा गांव निवासी सुरजीत के घर शादी समारोह था। इसमें शामिल होने थाना इंदरगढ़ के जमुनियापुर गांव निवासी जीजा अंकित आए थे। बुधवार की सुबह जीजा-साले बाइक से ठठिया की ओर जा रहे थे। बनियनपुर्वा गांव के पास ठठिया की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक भाग निकला। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।