फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27सीएचबीपी51ं जनसभा को संबोधित करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव व मौजूद ग्रामीणों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से ग्राम जमामर्दपुर व भोजपुर में किसान जनसभा का आयोजन किया गया। नेताओं ने क्षेत्रीय किसानों को कृषि कानूनों की खामियां बताते हुए इसे कंपनीवाद को बढ़ावा बताया। किसानों की लड़ाई को कृषि कानूनों को वापस न होने तक लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार विचार करें। यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो किसानों के साथ-साथ सपा का यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। कार्यकर्ता किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर उनके अधिकारों की लड़ाई को लड़ेंगे।
जनसभा को प्रधान कमलेश यादव, प्रमोद यादव, रॉबिन सिंह यादव ने भी संबोधित किया। आदिल परवेज के संचालन में हुई जनसभा में पूर्व मंत्री तोताराम यादव, रामपाल सिंह, अनिल सिंह सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें