फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार खंभे से टकराई, मध्यस्थ की मौत

विज्ञापन
फाइलफोटो आशीष - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। बरौन की मटकी न लाने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद होने लगा तो मध्यस्थ युवक दूल्हे की कार लेकर मटकी लेने चला गया। लौटते समय तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बंधे मवेशी को बचाने में बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में मध्यस्थ की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। खंभा टूटने से जमीन पर गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक मवेशी भी मर गया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रौतामई निवासी मिथुन कठेरिया पुत्र हरिशचंद्र बरात की शादी उमर्दा निवासी बृजेश की बेटी से तय हुई थी शुक्रवार को मिथुन बरात लेकर उमर्दा पहुंचा था। दूल्हे के परिजन बरौना की मटकी घर पर ही भूल गए। इसी बात पर दुल्हन के परिजनों से कहासुनी हो गई। शादी में मध्यस्थ आशीष कुमार (28) पुत्र चिरौंजीलाल दूल्हे की कार लेकर मटकी लेने दूल्हे के घर गया था। उसके साथ राजीव कुमार (26) पुत्र गोकुल प्रसाद और गोपाल (25) पुत्र सोनेलाल भी थे।
मटकी लेकर लौटते समय रात करीब 12 बजे तालग्राम ताहपुर मार्ग पर अकरमाबाद गांव में शाबिर के मकान के सामने रोड पर बंधे मवेशी टकराकर बोलेरो अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के खंभे से टकराने से कार चला रहे आशीष की मौके पर मौत हो गई और राजीव व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो की टक्कर से बिजली के दो खंभे भी टूट गए और तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर एक मवेशी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों घायल करीब एक घंटे तड़पते रहे। सूचना पर दरोग स्वदेश कुमार ने निजी वाहन से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तालग्राम। मिथुन की शादी में आशीष मध्यस्त था। इसीलिए वह बरौना की मटकी लेने बोलोरो कार से गया था। आशीष के परिवार में पत्नी रीना देवी, मां रामवती और एक 11 माह का बेटा है। छह फरवरी 2017 को उसकी शादी हुई थी। आशीष दूल्हे का दोस्त भी था। उसकी मौत से बरात में मातम छा गया। सादगी से शादी की रस्मे पूरी हुईं, शनिवार सुबह दुल्हन विदा हुई।

छतिग्रस्त कार देखते लोग- फोटो : KANNAUJ

हादसे की जानकारी देता मृतक का पिता- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें