फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सरसों की पेराई कराकर घर जा रहे वृद्ध की विक्की में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम बलिदासपुर निवासी सोनेलाल (68) पुत्र सुखवासीलाल विक्की से कस्बा सिकंदरपुर में सरसों की पेराई कराने आए थे। यहां से सरसों की पेराई कराकर घर जा रहे थे। करमुल्लापुर चौराहे पर गुरसहायगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे सोनेलाल गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। घायल को नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्तचिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान सोनेलाल ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पत्नी पार्वती देवी व बेटी सुनीता अस्पताल पहुंच गईं। पिता के शव को देखकर सुनीता बेहोश होकर गिर गईं। इससे उनके सिर में चोटें आ गईं। परिजनों ने बताया कि मृतक सोनेलाल के चार पुत्र व एक पुत्री है। वह सभी की शादी कर चुके हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें