फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव देविनपुरवा निवासी राम औतार (38) पुत्र बरैयाबाग मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था। तभी जीटी रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कालू मामा मजार के पास कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में राम औतार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जलालपुर पनवारा चौकी में तैनात सिपाही रहीसुद्धीन और कमलेश कुमार ने पीछा कर जसोदा के पास चालक समेत ट्रक को पकड़ लिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें