फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति पत्र बांटे

Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
रुपये देते उीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के आडीटोरियम हाल में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने बुधवार को मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, कन्या विवाह अनुदान, व श्रमिकों को साइकिलें वितरित की।
विज्ञापन

कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राष्ट्रीय स्तर पर विकास पुरुष के रूप में उभर कर सामने आए हैं। पांच वर्ष से पहले ही चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वायदों को पूरा कर दिखाया है। छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना सीखे। देश की तमाम ऊंची कुर्सियां उन्हें आमंत्रित कर रही हैं।

जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने कहा कि कार्यक्रम में पुत्री विवाह अनुदान योजना के तहत 1566 गरीब महिलाओं को तीन करोड़ 13 लाख की धनराशि दी जा रही है। समाजवादी पेंशन योजना के तहत 57 हजार लाभार्थियों को पेंशन दी गई है। 855 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना के तहत 30 हजार रुपये की धनराशि के स्वीकृत पत्र दिए जा रहे हैं। इसमें दो करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि का वितरण किया जा रहा है। जिले में 100 पानी की टंकियों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


200 ग्राम पंचायतों को जनेश्वर मिश्रा योजना के तहत चयनित कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम को एमएलसी पुष्पराज जैन, सदर विधायक अनिल दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा,  पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव डंपी, चेयरमैन दिनेश यादव, महामंत्री संजय दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुरजीत यादव, रजनीकांत यादव, सीडीओ उदयराज यादव, डीआईओएस केपी सिंह, बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने संबोधित किया।

कन्या विद्या धन से किताबें और रजाई गद्दे खरीदेंगे
कन्या विद्याधन योजना की 30 लाभार्थी छात्राओं ने मंच पर आकर इस धन के उपयोग के बारे में बताया। कई छात्राओं ने कहा कि वह उच्च शिक्षा के लिए किताबें व फीस की व्यवस्था करेंगी। कुछ छात्राओं ने कहा कि उनके परिजन काफी गरीब हैं, सर्दी के मौसम में परिवार के लोग परेशान हैं। धनराशि का कुछ हिस्सा रजाई गद्दे खरीदने में व्यय करेंगे।

सरकार की योजनाएं गिनाने पर दो छात्राओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम के मध्य में आरएस पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा रुचि यादव ने अखिलेश यादव की तारीफ व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर अंग्रेजी में पांच मिनट का भाषण देकर लोगाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह से कन्नौज के एक पब्लिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा तेजस पाल ने भी कन्या भ्रूण हत्या व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं गिनाकर तालियां बटोरी। बाद में शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, एमएलसी पुष्पराज जैन, डीएम अशोक चंद्र, डीआईओएस केपी सिंह ने इन दोनों मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नहीं आए अहमद हसन
मेडिकल कालेज के हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के  बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन को आना था। उनका कार्यक्रम भी मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय को मिल गया था। बुधवार को लखनऊ के किसी कार्यक्रम में व्यस्त हो जाने के कारण वह नहीं आ सके। इस पर शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने यह दायित्व संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें