फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानपुर लैब होकर बरेली जाएगा पक्षियों का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बर्ड फ्लू को लेकर पक्षियों के सैंपल अब पशु चिकित्सा विभाग सीधे बरेली नहीं भेज सकेगा। बड़ी तादाद में सैंपलिंग को देखकर शासन ने मंडलीय चिकित्सा टीम को सैंपल बरेली भेजने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

अभी पशु चिकित्सा विभाग प्रवासी, अप्रवासी पक्षियों और मुर्गियों के सैंपल सीधे भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली भेजता था। बर्ड फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट के बाद से सभी जनपदों से बड़ी संख्या में सैंपल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में शासन ने अब मंडल स्तर से सैंपल भेजने का फैसला लिया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अब पक्षियों कीबीट के सैंपल कानपुर मंडल भेजे जा रहे हैं। यहां से यह बरेली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें