फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग सदस्य से मिलने के लिए पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव को समस्या बतातीं भगवंतपुर गांव की महिलाएं और मौजूद किसान नेता रा? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। राज्य महिला आयोग की सदस्य के तहसील परिसर पहुंचते ही भगवंतपुर की महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। उनसे मिलने के लिए महिलाएं सभागार में घुसने लगीं। पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में भगवंतपुर के आधा सैकड़ा किसान धरने पर बैठे थे। उसी समय राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव टीम के साथ तहसील सभागार में महिला सुनवाई एवं जागरुकता शिविर में भाग लेने पहुंचीं। आयोग की सदस्य के काफिले को देख महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने कुमुद श्रीवास्तव से मिलने के लिए सभागार की ओर रुख कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने इन्हें रोक दिया। इसको लेकर महिलाओं व पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में कोतवाल विनोद मिश्रा के समझाने पर किसान नेता राजा शुक्ला के नेतृत्व में पुष्पा देवी, निर्मला देवी, सुशीला दुबे, मंजू देवी, रत्ना देवी, मिथलेश कुमारी ने कुमुद श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर गांव में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराए जाने की मांग की।
चकबंदी आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
भारतीय किसान यूनियन (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में भगवंतपुर गांव के किसानों ने चकबंदी आयुक्त लखनऊ से शिकायत की थी। गांव के लोगों ने चकबंदी प्रक्रिया में धन उगाही, मनमाने तरीके से सर्वे कर गाटों का रकवा कम करने, खराब नंबरों की अधिक तथा अच्छे नंबरों की कम मालियत लगाने, सड़क के किनारे मूल खातेदार के कम चौड़ाई के चक बनाने समेत अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए चकबंदी आयुक्त ने सहायक बंदोबस्त अधिकारी मोहनलाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें