फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
भूलेख अनुभाग में खाली बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज। मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपाल आंदोलन कर रहे हैं। इस वजह से आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्रों के साथ ही अन्य सरकारी कामकाज ठप हैं। लेखपालों की हड़ताल से तीनों तहसीलों के हजारों आवेदन रिपोर्ट न लग पाने से लंबित हैं। प्रशासन ने लेखपालों का धरना खत्म कराने के लिए गिरफ्तारी, निलंबन समेत अन्य कार्रवाई की। इसका असर आंदोलन पर नहीं हुआ।
विज्ञापन

कन्नौज तहसील में आय प्रमाण पत्र के 455, मूल निवास के 150, जाति प्रमाण पत्र के 175 व आईजीआरएस पर काफी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। तहसीलदार अरविंद कुमार का कहना है कि लेखपालों की हड़ताल की वजह से काम बाधित है। जो काम जरूरी हैं, उन पर कानूनगो की रिपोर्ट लगवाकर निपटाया जा रहा है। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने बताया कि कन्नौज तहसील में आवेदन काफी कम संख्या में लंबित है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राजस्व निरीक्षक व अमीनों को लगाया गया है। इनके जरिए कार्य कराए जा रहे हैं। तिर्वा तहसील में आय के 625, जाति के 407, निवास के 541, हैसियत के 50 आवेदन लंबित हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर करीब 291 शिकायतें लंबित चल रही हैं। खतौनी का कार्य भी बाधित है। लेखपालों का कलक्ट्रेट मैदान पर चल रहा धरना 26 तक चलेगा। इसके बाद पूरे जिले के लेखपाल 27 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा के सामने घेराव करेंगे।
छिबरामऊ में 4,845 प्रमाण पत्र लटके
छिबरामऊ। लेखपालों की हड़ताल का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। आय, जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे परेशान लोग अब शिकायतें करने लगे हैं। लेखपालों की हड़ताल से 4,845 प्रमाण पत्र रिपोर्ट के इंतजार में लटके हैं।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल दस दिसंबर से चल रही है। इससे तहसील के सभी विकास कार्य ठप हैं। तहसील व समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण भी रुका हुआ है। जाति प्रमाण पत्र के 1035, आय प्रमाण पत्र के 1977 व मूल निवास प्रमाण पत्र के 1823 आवेदन लेखपाल की रिपोर्ट के इंतजार में लटके हैं। एनएच 91 के चौड़ीकरण का मुआवजा, हिस्साकशी व खतौनी का कार्य भी बंद है। किसानों को खतौनी नहीं मिल पा रही है। इससे जमानत के लिए प्रपत्र तैयार करने में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अब अमीन बनाएंगे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र
छिबरामऊ तहसील में लेखपालों की हड़ताल के चलते आवेदन लटके हैं। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए प्रशासन ने अमीनों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनकी आईडी बनवा दी गई है। हड़ताल पर जाने से पहले वाले आवेदनों पर जिन लेखपालों ने रिपोर्ट नहीं लगाई है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिमन्यु कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें