फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मिले कोरोना संक्रमित, छह हुए ठीक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं उपचार करा रहे छह लोगों ने कोरोना को मात दे दी। जिले में अब तक 3435 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 3342 ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कचाटीपुर(इंदरगढ़), जसोदा, बनियानी(गुरसहायगंज), होलेपुर(ठठिया), मकरंदनगर, नगला लक्षीराम(छिबरामऊ) में कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में 50 से अधिक लोगों ने कोरोना की जांच कराई। कर्मचारी जांच कराने आए लोगों को मास्क लगाने की हिदायत देते रहे। जिले में अब गांव-गांव सैंपल लेने के लिए टीमें निकाली गई हैं। यह टीमें सैंपल ले रहीं हैं।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। विभाग कोरोना की वैक्सीन आने की प्रतीक्षा कर रहा है। वैक्सीन आते ही तीन चरणों में लगाने के लिए टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें