फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर नहीं माने अनशनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नलकूप लगवाने की मांग पर क्रमिक अनशन कर रहे लोगों को मनाने गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजीव दुबे पहुंचे। उन्होंने छह माह में नया नलकूप लगाने, टूटी पाइप लाइन ठीक कराने और फिलहाल टैंकर से जलापूर्ति का आश्वासन दिया। इस पर भी अनशनकारी नहीं माने। यह लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बहवलपुर के गमा देवी मंदिर परिसर में सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य की अगुवाई में क्रमिक अनशन चल रहा है। अनशन स्थल पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत के अनुसार मोहल्ले में हैंडपंप भी लगवाए जाएंगे। हरिशरण ने पालिका अध्यक्ष से लिखित आश्वासन देने के लिए कहा। लिखित आश्वासन न मिलने पर अनशन खत्म करने से मना कर दिया।
सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश, मनोज कुमार सिंह, मूलचंद्र यादव, शेर सिंह पाल, सभासद संजय सिंह भदौरिया उर्फ अक्कू, अमित शाक्य समाजसेवी, आर्यन शाक्य, विमल कुमार पांडेय, संजीव हजेला, किशनलाल, मनमोहन सिंह, संजीव कुमार, नन्हीं देवी, शारदा देवी, मुन्नी देवी, बबली, उर्मिला, रामवती, रामदेवी, पुष्पा, पिंकी, आशा, पप्पी, चंद्रा देवी, इंद्रावती, सावित्री और रेखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें