फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन बने खेल मैदान, दादा, पापा कर रहे बच्चों का मनोरंजन

विज्ञापन
पिता व चाचा के साथ पकड़म पकड़ाई खेलते बच्चे। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन से घरों में कैद बच्चे टीवी और मोबाइल से ऊबने लगे हैं। इनकी घर से बाहर निकलने की जिद शुरू हो गई है। ऐसे में बच्चों के मनोरंजन का जिम्मा दादा-दादी और पापा-मम्मी ने संभाल लिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 14 मार्च से विद्यालय बंद कर दिए गए थे। छुट्टी के बाद बच्चे घरों में टीवी व मोबाइल पर व्यस्त हो गए। इस दौरान कई बच्चे गलियों में निकल आते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बच्चे, बूढ़े और युवा घर में रहकर लॉकडाउन में सहयोग कर रहे हैं। बच्चे अब घरों में ऊबने लगे हैं। ऐसे में बच्चों के मनोरंजन के लिए घरों के आंगन खेल मैदान में तब्दील हो गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए दादा, पापा, मम्मी, ताऊ व चाचा पकड़म पकड़ाई, आंख मिचौनी, खोखो, कैरम, लूड़ो, हाथी-घोड़ा जैसे खेल खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें