पीएसएम महाविद्यालय में दो दिवसीय 43 वीं वार्षिक
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार को प्राचार्या प्रो.सुनीति मिश्रा
ने किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। साथ
ही विगत वर्ष के छात्र चैंपियन कल्यान सिंह, कुश्ती चैंपियन रामू यादव व
छात्रा चैंपियन साधना सिंह ने ओलंपिक मशाल लेकर दौड़ लगाई।
छात्र वर्ग
में सौ मीटर दौड़ में आमिर प्रथम, कल्यान सिंह द्वितीय, डेविड तृतीय रहे।
सौ मीटर छात्रा वर्ग में साधना सिंह प्रथम, रमा पांडेय द्वितीय, स्वाती
यादव तृतीय रही। शाटपुट थ्रो छात्र वर्ग में आमिर प्रथम, अजीत द्वितीय,
विजय सिंह गौतम तीसरे स्थान पर रहे। शाटपुट थ्रो छात्रा वर्ग में साधना
प्रथम, रामा यादव द्वितीय, स्वाती यादव तृतीय रहे।
डिस्कस थ्रो में साधना
प्रथम, उमा पांडेय द्वितीय, रामा यादव तीसरे स्थान स्थान पर रही। 200 मीटर
दौड़ छात्रा वर्ग में साधना प्रथम, स्वाती यादव द्वितीय, रमा पांडेय तृतीय
रही। जेविलन थ्रो छात्रा वर्ग में रामा यादव प्रथम, बेबी द्वितीय, अनामिका
कुशवाहा तृतीय रही।
डिसकस थ्रो में अजीत प्रथम, सर्वेश कुमार द्वितीय, मनीष
राजपूत तृतीय रहे। 800 मी.दौड़ छात्र वर्ग में डेविड कुमार प्रथम, अरुण
कुमार द्वितीय, ब्रजेश तृतीय रहे।
हैमर थ्रो छात्र वर्ग में आमिर प्रथम,
अजीत द्वितीय, सर्वेश कुमार तृतीय रहे। स्पून रेस छात्रा वर्ग में उमा
पांडेय प्रथम, आकांक्षा देवी द्वितीय, शबनम, प्रतिमा देवी तृतीय रही।
ऊंची
कूद छात्र वर्ग में सर्वेश कुमार प्रथम, कल्यान सिंह द्वितीय, महेंद्र सिंह
तृतीय रहे। इससे पहले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने
कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के अंतकरण में आपसी एकता-अखंडता की
भावना विकसित करती है। साथ ही शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को भी बनाने में
सहयोग करती है,
उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम किसी भी प्रतियोगिता में भाग
लें, पर प्रतिशोध का भाव कभी न बनने दें। प्रतिशोध से सामाजिक व राष्ट्रीय
क्षति होती ही है। साथ ही प्रतियोगी मानसिकता की भी हानि होती है। वार्षिक
प्रतियोगिताओं के उद्घाटन सत्र का ंचालन डा.कृष्णकांत दुबे ने किया। इसके
अलावा प्रभारी खेलकूद अजय सिंह, डा.अमित कुमार सहित अन्य महाविद्यालय का
स्टाफ मौजूद रहा।