पीएसएम कालेज में चल रही 43वीं वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने छात्र
चैंपियन आमिर, छात्रा चैंपियन साधना सिंह को चैंपियन ट्राफी व प्रमाण पत्र
देकर सम्मानित किया गया। भारोत्तोलन चैंपियन आमिर, कुश्ती चैंपियन राज
मिश्रा को पुरस्कृत किया।
समापन पर बोलते हुए प्राचार्या ने कहा कि
विद्यार्थी जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है, उतना ही अन्य गतिविधियों का
भी है। पूर्ण विद्यार्थी बनने के लिए तकनीकी शिक्षा, शारीरिक, मानसिक और
सांस्कृतिक व संस्कारयुक्त शिक्षा की जरूरत होती है। खेलों से युवाओं में
तार्किक, प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है।
खेलकूद
प्रभारी डा. अजय सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को एक व्यक्ति कुशलतापूर्ण
संपन्न नहीं कर सकता है, जब तक उसमें छोटे से छोटे व्यक्ति और बड़े से बड़े
व्यक्ति की सहभागिता नहीं होगी। आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल
चेयर रेस में सुधा यादव प्रथम, ज्योति कुशवाहा द्वितीय, प्रियंका
श्रीवास्तव तृतीय रही।
400 मीटर दौड़ में बेबी प्रथम, रमा पांडेय द्वितीय,
शिवा तृतीय रही। 400 मीटर छात्रा में डेविड कुमार प्रथम, आमिर द्वितीय,
धीरेंद्र प्रताप सिंह तृतीय रहे। 1500 मीटर में कप्तान सिंह प्रथम,
बृजेश द्वितीय, राम खिलावन तृतीय रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में साधना
प्रथम, रामा यादव द्वितीय, रमा पांडेय तृतीय रही।
तीन टांग की दौड़ छात्रा
वर्ग में रमा पांडेय, बेबी प्रथम, रामा यादव, उमा पांडेय द्वितीय, ज्योति
कुशवाहा, ज्योति चौहान तृतीय रही। लंबीकूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग में
सर्वेश कुमार प्रथम, अनिरुद्ध सिंह द्वितीय, कल्यान सिंह तृतीय रहे। जेविलन
थ्रो छात्र वर्ग में सर्वेश कुमार प्रथम, कल्यान सिंह द्वितीय, मो.
सूफियान तृतीय रहे।
समापन के मौके पर प्रो. उत्तम कुमार, डा. हरिनारायण
सारस्वत, डा. लालचंद्र शर्मा, श्रद्धा मिश्रा, प्रीती शर्मा, संगीता
पांडेय, सारिका द्विवेदी, पूजा त्रिपाठी, मृदुला, आशीष सिंह, सुरेंद्र
कुमार, श्याम बाजपेयी, अमित सचान, प्रत्यूष चंद्र, सत्येंद्र सिंह, मुकेश
गुप्ता, अखिलेश पांडेय, मीना दुबे, विभा तिवारी, विकास त्रिपाठी, संतोष
त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद थे।
प्रतियोगिताओं का संचालन सहायक प्रो.
कृष्णकांत दुबे व डा. अमित कुमार ने किया। इसके अलावा पूर्व छात्रसंघ
अध्यक्ष नीलू यादव, चंदन यादव, पूर्व महामंत्री सुनील यादव, छात्रसंघ
अध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री सोमू सैनी सहित अन्य भी मौजूद थे।