फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया युवक डूबा

Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दोस्तों के साथ बुधवार को गंगा नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजनाें में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की चौकी मानीमऊ के गांव मित्रसेनपुर निवासी मान सिंह के पुत्र देवेंद्र के साथ बटाई पर खेती करते है। बुधवार की दोपहर को देवेंद्र गांव के दोस्तों के साथ गंगा नहाने के लिए गया था। गहरे पानी में जाने से देवेंद्र डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया पर गहरे पानी में देवेंद्र समा गया। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजन रोने पीटने लगे।
चौकी के सिपाही मौके पर गए और गोताखोरों को बुलाकर देवेंद्र की तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद भी देवेंद्र का पता नहीं चल सका। देवेंद्र के दो छोटे भाई सुमित, जंटू, बहन निधि का हाल-बेहाल था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि गंगा में नहाने गया युवक डूब गया है। गुरुवार की सुबह गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें