फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सबमर्सिबल के कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नाराज होकर युवक ने खेत में लगे सबमर्सिबल के कमरे में फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने समय पर इलाज शुरू न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन



कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास स्थित मोहल्ला गोपाल नगर निवासी हिमांशु (19) नाराज होकर सुबह घर से निकल गया। खेतों में लगे सबमर्सिबल के कमरे में उसने रस्सी से फंदा लगा लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान नलकूप पर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। फंदा लगाने की सूचना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। खेत पर पहुंचकर भाई आकाश गांव के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ. हसीब खां ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस बीच गोपाल नगर के कई युवक भी अस्पताल पहुंच गए। इन लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर समय से इलाज शुरू न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद गुस्सा शांत हुआ और शव को लेकर चले गए।


अस्पताल परिसर में बनी चौकी, नहीं पहुंची पुलिस

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों का हंगामा शुरू होते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में बनी चौकी के पुलिस कर्मियों से फोन पर संपर्क किया। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि किसी भी पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंचना तो दूर किसी ने फोन उठाकर वार्ता करना भी मुनासिब नहीं समझा। ऐसा मामला पहले भी कई बार घटित हो चुका है, अस्पताल में हंगामे के बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल प्रशासन ने भेजी सूचना

युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सूचना कोतवाली भेजी, इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अतिरिक्त निरीक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए कोई सूचना नहीं दी गई। अस्पताल में विवाद की जानकारी पर पुलिस मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक विवाद कर रहे लोग शव लेकर मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें