फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर गंभीर हालत में मिला युवक, डाक्टर ने किया मृत घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा। एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात ओवरटेकिंग लेन में अज्ञात युवक घायल अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी, गश्ती टीम तथा पुलिस ने पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से सीएससी भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सकरावा थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 144 पर लेफ्ट हैंड साइड ओवरटेकिंग लेन पर एक अज्ञात युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। इस पर सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, डायल 112, 1642 गश्ती दल, सेफ्टी टीम तथा सकरावा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को सीएचसी भेज दिया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
सकरावा के कस्बे इंचार्ज किशनवीर सिंह ने बताया कि युवक की जेब से नेपाली तंबाकू निकली है। युवक की उम्र 30 से 35 के बीच की लग रही है। युवक के सिर पर चोट लगी हुई है। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक सिर्फ पेंट पहने हुए था और ऊपर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें