कन्नौज। घरेलू उपकरण सही करते समय गुरुवार को युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली के पाइंदाबाद निवासी कन्हैया राजपूत (21) सुबह के समय घरेलू विद्युत उपकरण सही कर रहा था। उसी समय वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब कन्हैया की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजन ने बताया कि कन्हैया के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कन्हैया मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कन्हैया की मौत से परिवार के भरण पोषण का संकट छा गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।