फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुत्ता बांधने की बेल्ट से युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला अशोक नगर तिर्वा क्रॉसिंग स्थित मकान में दीपक दुबे उर्फ दीपू (42) का शव मंगलवार की रात को मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे में पंखे से लटका मिला। दीपू ने कुत्ता बांधने वाली बेल्ट से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटा भाई शिवांग दुबे जब रात साढ़े दस बजे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो फंदे पर शव लटका देख दंग रह गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर सरायमीरा चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दीपू की शादी नहीं हुई थी। परिवार में दिव्यांग मां कमलेश दुबे और छोटा भाई शिवांग है। पिता रामगोपाल दुबे विनोद दीक्षित अस्पताल में फार्मासिस्ट थे और तीन साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। मां ने बताया कि दीपू ने रात साढ़े नौ बजे चाय मांगी थी। उन्होंने चाय पिलाई और अपने कमरे पर चली गईं। उसने खाना खाने से मना कर दिया था। छोटा बेटा शिवांग जब दुकान बंद कर आया और उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो वह अपने कमरे में फंदे से लटका था। सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें