फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलियापुर के एक युवक ने और तोड़ा दम

Sun, 29 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सदिकापुर निवासी एक और ग्रामीण ने कानपुर में उपचार के दौरान रविवार की सुबह हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मृतक के भाई ने प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा बांटी गई जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व सदिकापुर निवासी राजू दोहरे (35) पुत्र सूबेदार सूबेदार की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उसने हाथ-पैर व पेटदर्द के साथ ही उसे आंखों से कुछ दिखाई न देेने की शिकायत की थी। इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद राजकीय मेडिकल कालेज में उसका इलाज कराया।

यहां सुधार न होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। भाई दिनेश दोहरे ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हैलट में उपचार के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। कानपुर में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दिनेश ने बताया कि बछुइया निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी की ओर से उसके पुत्र ने गांव में शाम के वक्त जमकर शराब बंटवाई।
विज्ञापन


रास्ते आते-जाते लोगों को प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब देकर बदले में वोट मांगे गए। गांव किनारे बांस की कोठी के पास प्रत्याशी के एक परिजन ने कई युवकों को बुलाकर बैठकर वोट मांगे और खुद ही ढक्कन खोलकर शराब पिलाई। शराब जहरीली होने के कारण जिस जिस ने उसे पीया, उसकी हालत कुछ घंटों बाद बिगड़ने लगी।

राजू ने भी उक्त जहरीली शराब पी थी। मृतक राजू के परिवार में पत्नी व एक बेटी जाशमी है। उसके हिस्से में एक बीघा पैतृक व पांच बीघा पट्टे की जमीन है, जिस पर खेतीबाड़ी करके व मनरेगा के कार्ड पर मजदूरी करके वह परिवार का पेट पालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें