फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानपुर से दवा लेकर लौट रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा क्रॉसिंग पर बंद फाटक पार करते समय बुजुर्ग महिला फर्रुखाबाद की ओर से आ रही लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

कस्बा तिर्वा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रकाश गुप्ता (72) दवा लेने कानपुर गई थीं। शुक्रवार शाम बस से लौटने के बाद तिर्वा क्राॅसिंग के पास बंद फाटक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनके पास मिले कागजात से परिजनों को जानकारी दी गई। पुत्र आकाश गुप्ता ने बताया कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां कानपुर से दवा लेकर बस से लौटी थीं। शाम करीब 7.30 बजे वह तिर्वा क्रॉसिंग पार कर घर जा रही थीं, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही जीआरपी और सरायमीरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। जीआरपी चौकी प्रभारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट

मां को कम सुनाई देता था
बेटे आकाश गुप्ता ने बताया कि मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें कम सुनाई देता था। वह नियमित रूप से कानपुर दवा लेने जाती थीं। शुक्रवार को भी वह दवा लेकर लौटी थीं और हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें