फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अन्नप्राशन से लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बच्ची समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ताजपुर रोड पर मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अन्नप्राशन कार्यक्रम से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के थाना किसनी क्षेत्र के ग्राम लुकटपुर निवासी बबलू अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ सिकंदरपुर निवासी बहन पूनम के पुत्र अमन के अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने नीब कराैली धाम गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय ताजपुर रोड स्थित ग्राम नहरैया रठौरा के पास ट्रैक्टर चालक ने सामने आई बकरियों को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में विटटो देवी (30), कोकिला (28), दुर्गा (25), कुंती देवी (38) और बबलू (30) सहित कई लोग घायल हो गए। वहीं पांच वर्षीय बच्ची कृषि गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची कृषि को बेहतर इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें