फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अधिग्रहीत भूमि के लिए 6.30 करोड़ की धनराशि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण को लेकर तहसील छिबरामऊ के ग्राम डडौना में प्रभावित भूमि के क्रय की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इससे क्षेत्रीय आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना के लिए निजी भूमि, सरकारी, ग्राम सभा भूमि एवं परिसंपत्तियों का चिन्हींकरण किया जा चुका है। इसके अनुसार 22.7630 हेक्टेयर निजी भूमि, 2.8075 हेक्टेयर सरकारी व ग्राम सभा की भूमि सहित कुल 25.5713 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इससे 330 भू-स्वामी प्रभावित होंगे। यूपीडा के अनुसार परिसम्पत्तियों का मूल्य करीब 11.40 करोड़ रुपये से अधिक है। इन संपत्तियों के क्रय करने के लिए शासन के आदेश व औद्योगिक विकास विभाग द्वारा तीन जनवरी को जनपद के लिए 6.30 करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित भू-स्वामियों एवं काश्तकारों को समय से मुआवजा प्रदान किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है, ताकि परियोजना का निर्माण कार्य सही ढंग से आगे बढ़ सके और क्षेत्र के समुचित विकास का रास्ता साफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें