फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रिश्तेदार बनकर फौजी से ठग लिए 15 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। साइबर सेल पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने और सुरक्षा उपाय बताए जाने के बावजूद लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम ढवाह निवासी फौजी अजय सिंह से जुड़ा है जो फोन पर आए एक फर्जी कॉल पर भरोसा कर 15 हजार रुपये गवां बैठे।
विज्ञापन



फौजी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका छोटा साढ़ू बताते हुए पैसों की जरूरत बताई। पारिवारिक रिश्तेदारी समझकर उन्होंने बिना जांच किए पहले 10 हजार रुपये और कुछ देर बाद पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
थोड़ी देर बाद फिर फोन आया और कॉलर ने 15 हजार रुपये और भेजने को कहा। इस पर उन्हें संदेह हुआ और रिश्तेदार से संपर्क किया। तब उन्हें ठगी कर पता चला। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध कॉल पर विश्वास न करें और पैसे भेजने से पहले रिश्तेदारों से पुष्टि अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें