फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोमा स्मारक में होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
रोमा स्मारक का निरीक्षण करते मंत्री असीम अरुण। - फोटो : रोमा स्मारक का निरीक्षण करते मंत्री असीम अरुण।
विज्ञापन
कन्नौज। नवनिर्मित रोमा स्मारक व मुक्ता काशी मंच का शनिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्मारक बनकर तैयार है, जो कमियां हैं, उन्हें दो चार दिन में दुरुस्त कर लिया जाए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यहां कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो रोमा समुदाय कन्नौज से निकलकर पूरी दुनिया में गया है। उन्हीं की स्मृति के लिए बनाया गया है। इसमें एक चक्र है, एक स्मारक है और मुक्ता काशी मंच है, जो लगभग तैयार हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि कार्यक्रम में रोमा समुदाय के अधिक से अधिक लोग शामिल हों और एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ इसकी शुरूआत हो। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि जो कार्य छूटा है उसे दो चार दिन में पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें