छिबरामऊ। जीटी रोड पर बरुआ सबलपुर गांव के सामने स्थित मंदिर के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसी दाैरान मंदिर में पूजा करने जा रही बच्ची वाहनों की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल गए।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बरुआ सबलपुर गांव निवासी कुसुम (12) परिजनों के साथ प्रेमपुर में चल रहे मां दुर्गा महोत्सव में रात नाै बजे जा रही थी। उसी दौरान मैनपुरी जिले के नवीगंज निवासी ज्ञानेंद प्रकाश व गिरीश चंद्र स्कूटी से गांव वापस जा रहे थे। जीटी रोड पर पहुंचते ही छिबरामऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में पीछे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप ने कुसुम व उसके परिजनों को भी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल कुसुम, राममूर्ति (48) व स्कूटी सवार ज्ञानेंद्र प्रकाश व गिरीश चंद्र को अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टर ने कुसुम मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का देर रात प्राथमिक इलाज के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधरए हादसे की सूचना पर मृतका कुसुम व घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक के सलाह पर परिजन घायलों को लेकर रेफर सेंटर रवाना हो गए। मृतका के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।