फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खुदाई के दौरान धंसा मिट्टी का टीला, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोल्ड स्टोरेज की नींव की खोदाई के दौरान मंगलवार को मिट्टी का टीला ढहने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलरियनपुर्वा निवासी रामू (40) सुबह मोहल्ला गदनपुर बड्डू स्थित एक कोल्ड स्टोरेज का कमरा बनाने के लिए नींव की खोदाई जेसीबी से हुई थी। रामू नींव की सफाई कर रहा था। तभी मिट्टी का टीला धंसने से मलबे में दब गया। साथ में काम करने वाले मजदूर और मिस्त्री उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और चीखपुकार मच गई। मजदूर अन्नू ने बताया कि रामू की शादी नहीं हुई थी और वह मजदूरी व खेतीबाड़ी करता था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें