कन्नौज। दिवाली पर आतिशबाजी में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। एडीएम देवेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने अग्नि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
एडीएम ने कहा कि पटाखे जलाने में लापरवाही जान-माल के लिए खतरा बन सकती है। आतिशबाजी हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर ही करें। बच्चों के साथ जिम्मेदार वयस्क की मौजूदगी अनिवार्य है। ज्वलनशील पदार्थों, वाहनों और बिजली के तारों के पास पटाखे न जलाएं। घरों में दीपक और मोमबत्तियां पर्दों तथा फर्नीचर से दूर रखें। बिजली की झालरों में प्रमाणित उपकरणों का प्रयोग करें। दुकानदारों को भी अनुमति के तहत बिक्री, भंडारण और अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं।