फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
परिजनों से वार्ता करते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। नादेमऊ जाने के लिए घर से निकले युवक की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के ग्राम किसई निवासी अन्नू सैनी (20) पुत्र सतीश चंद्र नादेमऊ जाने से लिए अपने घर से निकला था। नादेमऊ से सौरिख की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को सौरिख की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने सौरिख में चालक को हिरासत में ले लिया है।
मामले की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अन्नू के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिता की भी मार्ग दुर्घटना में हुई थी मौत
सड़क हादसे में अन्नू सैनी की मौत से परिजन गमगीन हैं। परिजनों ने बताया कि अन्नू के पिता की भी 15 साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हुई थी। अन्नू की बहन की शादी दो दिन पहले 28 नवंबर को हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल एक पल में गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें