फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फसलों में नुकसान से परेशान किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा (कन्नौज)। फसलों में लगातार हो रहे नुकसान से बढ़ रहे कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर बुधवार को जान दे दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और प्रशासन को सूचना दी है।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के गांव सराय भागमल निवासी विनीत कुमार दुबे (39) ने घर पर भूसा वाले कमरे में बुधवार सुबह रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिख कर रख लिया जिसमे उसने लिखा अभी हुई ओलावृष्टि तथा फसलों में लगातार हो रहे नुकसान से वह कर्ज में डूबता चला जा रहा था। इससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का कोई दोष नहीं है।
किसान की मौत से पत्नी उषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में कर्ज और फसलों में नुकसान की बात लिखी है, जिसकी जानकारी तहसीलदार को दी गई हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें