ठठिया। महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने दहेज में बाइक व सोने की चेन मांगने का आरोप लगाया।
तिर्वा कोतवाली के मोहल्ला अलीनगर निवासी राकेश ने थाना ठठिया गांव खानपुर निवासी पति धीरज उर्फ राजा, जेठ जीतू, ननद स्वाती, दिच्छा व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें आरोप लगाया कि पुत्री संताेषी का धीरज उर्फ राजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की रजामंदी से 21 जुलाई 2024 को शादी करा दी गई थी। शादी के बाद धीरज व परिवार के लोग दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर संतोषी को प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर पुत्री की ससुराल जाकर समझाकर चला आया था। 21 जनवरी को सूचना मिली की संतोषी की मौत हो गई है। राकेश ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी है। एसओ विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।