फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीसीएम ने ईको कार में मारी टक्कर, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कर में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर मानीमऊ के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनौरा निवासी अंजुल कुमार, अशोक कुमार, रामपुर निवासी राधा मोहन, बरुआहार निवासी सुरेश चंद, कमले पुरवा निवासी सूर्यभान सिंह, सुरेश चंद्र और बल्नापुर निवासी उमाशंकर घायल हो गए। कार को अंजुल चला रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीसीएम चालक नशे की हालत में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की सभी घायलों की स्थिति स्थिर है। कोई भी चिंताजनक नहीं है। डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें