फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर किशोरी के साथ गैंगरेप

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़ (कन्नौज)। बुधवार को शौच को गई किशोरी का अपहरण कर उसे 24 घंटे तक बंधक बनाकर दुराचार किया गया। पीड़िता के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भोजपुर से बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे एक 14 वर्षीय लड़की अपने पड़ोस में रहने वाली एक अन्य लड़की के साथ गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद दो युवक उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। किशोरी के पिता ने साथ गई लड़की पर जब दबाव बनाया तब पता चला कि गांव का सुबोध यादव पुत्र कर्रू तथा सरवरनीर पुत्र करवीर सिंह उसकी बेटी को ले गए हैं। लड़की के घरवालों ने जब उनके परिजनों पर दबाव बनाया तो 24 घंटे बाद अगले दिन वृहस्पतिवार की शाम किशोरी उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों को बताया कि सुबोध व सरवरनीर उसे बाइक से छिबरामऊ ले गए और वहां जयवीर सिंह के घर पर रखकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें