फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और बहू ने मां को पीटकर हाथ तोड़ा

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के गांव घुसुआपुर में जिस बेटे को मां ने नौ महीने तक कोख में रखा और पाल पोसकर बड़ा किया उसी ने उसे अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को जमकर पीटा। पिटाई में उनका हाथ टूट गया। मामले की रिपोर्ट तालग्राम थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रामबेटी पत्नी मेवाराम निवासी घुसुआपुर ने थाना तालग्राम में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसने शुक्रवार को बेटे कमलेश व बहू किरन से 20 रुपये मांगे। इतनी सी बात पर दोनों नाराज हो गए। बहू ने एतराज करते हुए अभद्रता की तो उन्होंने ठीक तरीके से बात करने को कहा। इस पर बेटे ने पत्नी का पक्ष लेते उसे दबोच लिया। इसके बाद बेटे व बहू ने मिलकर खाना बनाने में प्रयोग की जाने वाली फुंकनी से पीटकर उनका हाथ तोड़ डाला। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। गांव वाले महिला को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भरती कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने दबिश दी, लेकिन मारपीट करने वाले दंपति फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें